कंटेनर को ज़मीन से उठाना आसान है। क्रेन की बाँह ज़रा तेज़ घुमाएँगे तो कंटेनर झूलकर उस जगह से आगे निकल जाएगा जहाँ आप उसे रखना चाहते थे। Crane Operator: Heavy Lift एक 3D क्रेन सिम्युलेटर है जिसमें सामान उठाने से लेकर उसे ठीक जगह उतारने तक, हर चाल आपके हाथ में है।
क्रेन ऑपरेटर के तौर पर करियर बनाएँ
क्रेन तैयार करें, हुक नीचे लाएँ और अगला काम शुरू करें। निर्माण सामग्री उठाएँ, गाड़ियाँ एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाएँ और देखें कि हवा में लटकने पर हर तरह का सामान कैसे हिलता है। करियर में आगे बढ़ने पर आप अलग-अलग तरह की क्रेन चलाएँगे और नई जगहों पर ज़्यादा चुनौतीपूर्ण मिशन पूरे करेंगे।
अपना कैमरा एंगल चुनें
बाहरी कैमरे से क्रेन, सामान और उसे उतारने की जगह एक साथ देखें। ऑपरेटर की सीट से हुक की दिशा तय करने के लिए फ़र्स्ट-पर्सन व्यू पर जाएँ। बाँह घुमाते समय सामान की चाल पर नज़र रखें और उसे धीरे से सही जगह उतारें।
क्रेन को अपना अंदाज़ दें
अपना ऑपरेटर चुनें और सामान उठाने के मिशन पूरे करके इनाम पाएँ। अगले काम पर निकलने से पहले क्रेन का रंग बदलें, दूसरा हुक लगाएँ और उसे अपने पसंदीदा स्टिकर से सजाएँ।
इस 3D क्रेन सिम्युलेटर में दमदार क्रेन चलाएँ और भारी सामान उठाएँ
पिछली बार अपडेट होने की तारीख
21 अक्टू॰ 2026