Pixel कैमरे से हर यादगार पल को तस्वीरों में कैद करें! पोर्ट्रेट, नाइट विज़न, टाइम लैप्स, और सिनमैटिक ब्लर जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करके शानदार फ़ोटो खींचें और वीडियो बनाएं.
शानदार फ़ोटो खींचें
• एक्सपोज़र और व्हाइट बैलेंस कंट्रोल के साथ एचडीआर+ और रीयल टोन - एचडीआर+ की सुविधा का इस्तेमाल करके, रोशनी कम होने या बैकग्राउंड से रोशनी आने पर भी एकदम असली दिखने वाली शानदार फ़ोटो कैप्चर करें.
• नाइट विज़न - इस मोड में आपको कैमरे का फ़्लैश चालू करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. नाइट विज़न मोड, उन रंगों और बारीकियों को भी आसानी से कैप्चर करता है जो अंधेरे में नहीं दिखती हैं. ऐस्ट्रोफ़ोटोग्राफ़ी सुविधा से मिल्की वे की भी फ़ोटो खींची जा सकती हैं!
• मैजिक कैप्चर - हर पल का भरपूर आनंद लें और उन्हें कैप्चर करने का काम अपने कैमरे पर छोड़ दें. शुरू करने के लिए बस टैप करें और आपका Pixel डिवाइस आपके लिए वीडियो और अच्छी क्वालिटी की फ़ोटो कैप्चर करने लगेगा.
• कैमरा लुक - अपने कैमरे को अपनी पसंद के मुताबिक फ़ोटोग्राफ़िक लुक के साथ सेट अप करें, ताकि आपकी फ़ोटो में आपका अपना स्टाइल दिखे
• क्रिएटर सुइट - पहले से मौजूद टेलीप्रॉम्प्टर, प्रोजेक्ट फ़ोल्डर, माइक की जांच के लिए ऑडियो विज़ुअलाइज़र, वगैरह के साथ वीडियो कॉन्टेंट बनाना अब और भी आसान हो गया है
• कैमरा कोच - बेहतर फ़ोटो लेने के लिए, Gemini मॉडल की मदद से सुझाव और गाइडेंस पाएं
• बेहतरीन फ़ोटो अपने-आप चुनना - उस पल को कैप्चर करें जब आपके सभी दोस्त बेहतरीन दिख रहे हों.
• सुपर ज़ूम - ज़ूम करके, बहुत दूर मौजूद चीज़ों की फ़ोटो खींचें. सुपर ज़ूम का इस्तेमाल करके, ज़ूम इन करने पर ज़्यादा शार्प फ़ोटो कैप्चर की जा सकती हैं.
• प्रो ज़ूम - 120x तक ज़ूम करें. यह सुविधा, ऐडवांस जनरेटिव इमेजिंग मॉडल की मदद से काम करती है
• मुझे फ़ोटो में शामिल करें - ग्रुप में मौजूद सभी लोगों को फ़ोटो में कैप्चर करें, फिर चाहे वह फ़ोटो लेने वाला व्यक्ति ही क्यों न हो
• लॉन्ग एक्सपोज़र - सीन में मौजूद, मूव करते हुए ऑब्जेक्ट पर क्रिएटिव ब्लर वाला इफ़ेक्ट जोड़ें
• ऐक्शन पैन - सब्जेक्ट को फ़ोकस में रखते हुए, बैकग्राउंड में क्रिएटिव ब्लर वाला कोई इफ़ेक्ट जोड़ें
• मैक्रो फ़ोकस - छोटे से छोटे ऑब्जेक्ट में भी शानदार रंग और ज़बरदस्त कंट्रास्ट जोड़ें
• प्रो कंट्रोल - शटर स्पीड, आईएसओ वगैरह जैसी ऐडवांस कैमरा सेटिंग अनलॉक करें
हर शॉट में शानदार वीडियो रिकॉर्ड करें
• भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भी शानदार रिज़ॉल्यूशन और साफ़ ऑडियो के साथ हाई फ़िडेलिटी वाले वीडियो आसानी से रिकॉर्ड करें
• वीडियो बूस्ट - बेहतर रोशनी, रंग, और बारीकियों वाला वीडियो पाएं
• नाइट विज़न वीडियो - अंधेरे में भी शानदार वीडियो रिकॉर्ड करें
• पोर्ट्रेट - सब्जेक्ट के पीछे का बैकग्राउंड ब्लर करें और एक सिनमैटिक इफ़ेक्ट दें
• सिनमैटिक पैन - फ़ोन के पैनिंग मूवमेंट को धीमा करें
• लॉन्ग शॉट - डिफ़ॉल्ट फ़ोटो मोड में शटर बटन दबाकर रखें और झटपट कैज़ुअल वीडियो रिकॉर्ड करें
ज़रूरी शर्तें - Pixel कैमरे का नया वर्शन, सिर्फ़ Android 17 और इसके बाद के वर्शन वाले Pixel डिवाइसों पर काम करता है. Wear OS के लिए Pixel कैमरे का नया वर्शन, सिर्फ़ उन स्मार्टवॉच पर काम करता है जिनमें Wear OS 5.1 और इसके बाद का वर्शन हो और जो Pixel फ़ोन से कनेक्ट हों. कुछ सुविधाएं सभी डिवाइसों पर उपलब्ध नहीं हैं.
Pixel फ़ोन के लिए कैमरा ऐप्लिकेशन
पिछली बार अपडेट होने की तारीख
13 अक्टू॰ 2026